
-विष्णुदेव मंडल-
चेन्नई। सावन के पवित्र माह में चेन्नई महानगर के चारों ओर शिव आराधना, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सूरापेट स्थित लेख टू अपार्टमेंट बी ब्लॉक में एक आवास पर रुद्राभिषेक एवं सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिनमें सैकड़ों की संख्या श्रधालु पधारे। महादेव की रुद्राभिषेक दोपहर 1 बजे आरंभ हुआ जो लगभग 5 बजे तक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। उसके बाद भगवान सत्यनारायण कथा पंडित श्री अवधेश पाठक द्वारा प्रस्तुत की गई।
महिलाओं ने शिव महिमा से जुड़े कई भजन प्रस्तुत किए। रात 8 बजे महाआरती में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जय शिव ओंकारा…… ओम जय जगदीश हरे समेत अन्य शिव आरती की सूरापेट की वातावरण में गुंज रही थी। महानगर के अलग अलग इलाकों से सैकड़ों लोग जो इस महोत्सव में आमंत्रित थे लगभग 9 बजे महाप्रसादाम ग्रहण करने के बाद अपने अपने घर को प्रस्थान किए। उल्लेखनीय है कि यह पूजा श्री सत्य प्रकाश तिवारी के आवास पर आयोजित की गई थी।