विवेकानंद संदेश यात्रा में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने को स्कूलों में किया सम्पर्क

संदेश यात्रा के तहत रन फॉर विवेकानंद में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने और सुगम और सफल संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठक में कई फैसले किए गए। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी ताकि भागीदारी के अनुरूप व्यवस्था की जा सकें। संदेश यात्रा में भागीदारी के लिए भारत विकास परिषद से सम्बद्ध सभी शाखाओं के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक आयोजित की जाएगी।  अपरांह तीन बजे भारत विकास अस्पताल के सभागार में आयोजित इस बैठक में में प्रांतीय स्तर के कोटा में निवासरत पदाधिकारी भी भाग लेंगे

yatra
झुंझुनू में आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा की शोभायात्रा का फाइल फोटो

-सीताराम गोयल-

sitaramgoyal
सीताराम गोयल

(कोटा जिला संयोजक)

 कोटा।  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत की ओर से विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान के कोटा चरण की तैयारियों जोर शोर से जारी हैं।  इस यात्रा के तहत विविध कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और स्वामी विवेकानंद के संदेशों के प्रचार प्रसार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में सम्पर्क किया गया जिससे विद्यार्थी आयोजनों में भाग लेकर स्वामी विवेकानंद के आदर्श से परिचित हो सकें।
संदेश यात्रा के तहत रन फॉर विवेकानंद में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने और सुगम और सफल संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठक में कई फैसले किए गए। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी ताकि भागीदारी के अनुरूप व्यवस्था की जा सकें। संदेश यात्रा में भागीदारी के लिए भारत विकास परिषद से सम्बद्ध सभी शाखाओं के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक आयोजित की जाएगी।  अपरांह तीन बजे भारत विकास अस्पताल के सभागार में आयोजित इस बैठक में में प्रांतीय स्तर के कोटा में निवासरत पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
गोयल ने बताया कि विवेकानंद संदेश यात्रा 19 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह यात्रा  राज्य के सभी 7 संभाग और 33 जिलों के 75 स्थानों तक जाएगी।
कोटा शहर में विवेकानंद संदेश यात्रा 28 नवंबर से 30 नवंबर रहेगी। इसके तहत कोटा में विवेक शोभायात्रा का आयोजन 28 नवंबर को दोपहर तीन बजे से होगा। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
29 नवंबर को प्रातः सात बजे से रन फॉर विवेकानंद का आयोजन छत्रविलास उद्यान से किया जाएगा।  29 नवंबर को ही श्रीरामशांताय सभागार स्वामी विवेकानंद विद्यालय महावीर नगर तृतीय कोटा में सायं छह बजे से अमृत परिवार का आयोजन किया जाएगा।  संदेश यात्रा 30 नवंबर को प्रातः आठ बजे कोटा से बूंदी के लिए रवाना होगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments