एनआईटी-ट्रिपलआईटी में 24 जुलाई से होगी सीट कन्फर्म

iit delhi
photo courtesy iit delhi website

-आईआईटी- एनआईटी जोसा काउंसलिंग 2024

-आईआईटीज में पहला सेमेस्टर 24 जुलाई से 19 अगस्त के मध्य

कोटा. देश के आईआईटी-एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी की जोसा काउंसलिंग संपन्न होने के पश्चात अब स्टूडेंट्स में अपने आवंटित कॉलेजों में प्रवेश के लिए उत्सुकता दिखाई दे रही है। स्टूडेंट्स आवंटित कॉलेजों की वेबसाइट पर फाइनल प्रवेश के लिए जानकारियां जुटा रहे हैं। ऐसे में जोसा काउंसलिंग के उपरान्त जिन स्टूडेंट्स को आईआईटी का आवंटन हुआ है, उन्हें अब आवंटित आईआईटी की वेबसाइट पर शेष कॉलेज फीस एवं प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी होगी।
——-
आईआईटी में फाइनल प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया प्रारम्भ
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आईआईटी में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स आवंटित आईआईटी की वेबसाइट पर दी गई रिपोर्टिंग एवं क्लासेज शुरू करने की तिथियों की जानकारियों जूता रहे है। इसके अतिरिक्त एनआईटी-ट्रिपलआईटी आवंटित स्टूडेंट्स यदि एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेजज से संतुष्ट है तो इन्हे सर्वप्रथम 24 से 26 जुलाई के मध्य आंशिक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा, जो कि सामान्य व ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 45 हजार एवं एससी-एसटी के लिए 20 हजार रुपए रखा गया है। यह आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान कर ही स्टूडेंट्स जोसा काउंसलिंग में आवंटित एनआईटी सिस्टम के कॉलेजों में मिली सीट को कन्फर्म कर सकते है। आंशिक प्रवेश शुल्क जमा नहीं करने पर उनकी मिली सीट कैंसिल हो जाएगी।
स्टूडेंट्स द्वारा काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस उनके प्रवेश के दौरान शेष कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी । ऐसे स्टूडेंट्स जो जोसा काउंसलिंग के दौरान आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर लेते है एवं सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेने पर यदि किसी नई सीट का आवंटन नहीं होता है तो उनकी जोसा काउंसलिंग में आवंटित सीट ही पुनः आवंटित कर दी जाएगी।
——-
आईआईटीज में पहला सेमेस्टर 24 जुलाई से 19 अगस्त के मध्य
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आईआईटीज ने पहला सेमेस्टर आज से 19 अगस्त के मध्य शुरू होगा । इसमें सबसे पहले आईआईटी दिल्ली में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई 24 जुलाई से शुरू होगी। इसके बाद 25 जुलाई से आईआईटी गुवहाटी, 26 जुलाई से इंदौर, 29 जुलाई से बॉम्बे, हैदराबाद, रूपड़ , 30 जुलाई से आईआईटी कानपूर, बीचयू , भिलाई, 31 जुलाई से जोधपुर, पलक्कड़, 1 अगस्त से मद्रास, भुबनेश्वर , तिरुपति, 2 अगस्त से पटना 3 अगस्त से आईईटी रुड़की , 4 अगस्त से धनबाद, 5 अगस्त से आईआईटी खरगपुर, धारवाड़, मंडी ,7 अगस्त जम्मू, गोवा तथा सबसे अंत में 19 अगस्त को आईआईटी गांधीनगर में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments