डॉ.राजीव गुप्ता को आरटीयू डीन फैकल्टी अफेयर्स का अतिरिक्त प्रभार

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। आरटीयू कुलसचिव ने आदेश जारी कर डॉ.राजीव गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के विश्वविद्यालय विभाग के डीन फैकल्टी अफेयर्स का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वर्तमान में डॉ. गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के हितों को सुनिश्चित करते हुए वह फैकल्टी डवलपमेंट, तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों हेतु नवाचार, नव योजनाओ और शोध, अनुसन्धान सहित विभिन्न विषयों पर शिक्षको के समग्र विकास पर कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।वैश्विक मापदंड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण और बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षण के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राजस्थान तकनीकीविश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शुभचिंतकों ने प्रोफेसर गुप्ता को शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments