स्कूल भवनों के लिए कलर कोड लागू करने वाला सूरत देश का पहला शहर बना

महा नगर पालिका की शिक्षा समिति की ओर से शहर में संचालित सभी 327 विद्यालयों में कलर कोड लागू करने का निर्णय लिया है। नगर महापालिका की ओर से सभी स्कूलों को एक जैसा रंग दिया जाएगा।

-एकता मिश्रा-

सूरत। सूरत नगर महापालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के सभी विद्यालयों की इमारतेें अब एक ही कलर की होंगी। महा नगर पालिका की शिक्षा समिति की ओर से शहर में संचालित सभी 327 विद्यालयों में कलर कोड लागू करने का निर्णय लिया है। नगर महापालिका की ओर से सभी स्कूलों को एक जैसा रंग दिया जाएगा। महानगर पालिका द्वारा संचालित स्कूलों में अंतर खत्म करने के लिए कलर कोड लागू करने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में कलर कोडिंग लागू करने वाला सूरत देश का पहला शहर बन गया है।
नगर प्राथमिक शिक्षा समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 196 भवनों में 327 विद्यालय संचालित हैं। सूरत मनपा समिति के स्कूलों में रंग कार्य के लिए जिम्मेदार है। वर्तमान में प्रत्येक स्कूल का रंग अलग-अलग है जिसके कारण प्रत्येक स्कूल की पहचान करना मुश्किल है। सभी स्कूलों को एक समान रंग देने के लिए रंग कोड तय करने के लिए नगर पालिका ने दो सलाहकारों को काम सौंपा है। उंन्होंने अलग-अलग कलर कोड का विकल्प नगर पालिका के सामने रखा था, जिसमें से एक कलर कोड तय कर स्वीकृत किया गया है। अब से स्कूलों में कोई भी नया रंग किया जाएगा। सभी रंग एक ही रंग कोड के अनुसार किए जाएंगे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments