farming

-सावन कुमार टॉक-

कोटा। इफको आई.एफ.एफ.डी.सी का एक दिवसीय कृषि आदान प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल लाईलेक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बारां, कोटा एवं बून्दी जिले के फ्रेन्चाईजी एवं एफ.पी.ओ के करीब 4 दर्जन सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आई.एफ.एफ.डी.सी. के उप महाप्रबन्धक डॉ. आर.पी.एस. यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ के साथ प्रथम सत्र की शुरुआत करते हुए इफको के क्षेत्रिय प्रबन्धक लालाराम चौधरी ने इफको नैनो युरिया एवं सागरिका के बारे में विस्तार से उसके प्रयोग की विधि एवं लाभ के बारे में बताया। आई.एफ.एफ.डी.सी. के सहा. विपणन प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार कदम ने आई.एफ.एफ. डी.सी. द्वारा उत्पादित प्रमाणित एवं हाईबीड बीज के बारे में विस्तार से बताया।
इसके पश्चात आई.एफ.एफ.डी.सी. के उप महाप्रबन्धक डॉ आर.पी.एस. यादव ने खुली चर्चा के लिए सभी को आमंत्रित किया एवं बीजो की गुणवत्ता एवं बाजार मांग व विपणन नीती पर सभी प्रतिभागियों से खुल कर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अन्त में इफको एम.सी. के क्षेत्रिय प्रबन्धक जे.पी. नागर ने इफको एम.सी. के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम के अन्त में आई. एफ. एफ. डी. सी. की परि विपणन अधिकारी श्रीमती कल्पना जैन द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागीयों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन दर बीज उत्पादन अधिकारी प्रदीप यादव द्वारा किया गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
सुमित यादव श्री कृष्णा ई-मित्र खातौली
सुमित यादव श्री कृष्णा ई-मित्र खातौली
3 years ago

जय जवान जय किसान????????