ओवर स्पीड मोटरसाइकिल सवार और साइकल सवार युवक का जबरदस्त एक्सीडेंट

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवंडी वार्ड 71 के सेक्टर 2 में सरकारी स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ओर साइकल सवार युवक का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ ।
एक्सीडेंट का पूरा मामला पास के एक घर के सीसी टीवी में  कैद हुवा। बाइक सवार युवक के सर में आई गम्भीर चोट। जानकारी के अनुसार तलवंडी सेक्टर 2 सरकारी स्कूल के पास आज दिन में 12 बजे साइकल सवार तलवंडी निवासी एलन छात्र पुलकित कोचिग पढ़ कर घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से एक तेज  मोटरसाइकिल सवार बाड़मेर का रहने वाला छात्र विष्णु अपने साथी के साथ घर की ओर बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार विष्णु ने साईकल सवार छात्र को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मारी । पास से मंदिर से आ रही महिलाए बाल बाल बची। बाइक सवार युवक के सर में गंभीर चोट आई जिसे मोहल्ले के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर मोके पर बुलाया। मोके पर पहुची 108 एम्बुलेंस छात्र को लेकर एमबीएस अस्पताल के लिए हुई रवाना। इस दौरान ओवर स्पीड में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पास के लोहे के पोल पर जा टकराई । मोटरसाइकिल सवार युवक के पोल से टकरा कर उछल कर नीचे गिरा । मोटरसाइकिल युवक के सर में चोट आने से वो बेहोश हो गया और लहूलुहान हो गया। आस पास के लोगो ने उसे उठाया, युवक को होश में लाने की कोशिश की। पर युवक गम्भीर घायल होने से होश में नही आ सका। उधर साइकल सवार तलवंडी निवासी छात्र पुलकित के भी सर में चोट आई । जिसे तलवंडी आलोक अस्पताल में भर्ती करवाया। मोहल्ले के लोगो का कहना है,इस तिराहे पर छोटे बच्चों का स्कूल भी है और इस जगह रोज एक्सीडेंट होते है।यहाँ पर स्पीड ब्रेकर बनने के लिए कई बार स्कूल प्रशासन एवं मोहल्ले के लोगो ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद को भी कहा और लिखित में दी,पर कोई सुनवाई नही अब तक हुई। उधर स्थानीय महिलाओ ने कहा एक्सीडेंट की सूचना जवाहर नगर थाना पुलिस ओर पुलिस कंट्रोरूम में की गई ।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments