
कोटा। राष्ट्रीय कवि डॉक्टर वीणा अग्रवाल 14 सितंबर को डूंगरगढ़ बीकानेर के राजभाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा आयोजित साहित्य संगोष्ठी में साहित्य श्री एवं सृजन सेवा पुरस्कार से सम्मानित की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि कोटा की राष्ट्रीय कवित्री डॉक्टर वीणा अग्रवाल के साहित्य एवं कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को मानते हुए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।प्रदेश के अन्य साहित्यकारों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजभाषा साहित्य संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष शिवराज चंगानी होंगे एवं संगोष्ठी का उद्घाटन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र सोनी करेंगे शिक्षा विद हेमंत कृष्णा मिश्रा एवं विशिष्ट तिथि बुलाकी शर्मा बाल साहित्यकार होंगे।
Advertisement

















