कोटा महोत्सव में नेचर वॉक में बच्चों ने देखी पक्षियों की अठखेलियां

whatsapp image 2023 02 04 at 20.07.50

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। राजस्थान के कोटा में आयोजित कोटा महोत्सव के तहत दूसरा दिन शनिवार पूरी तरह से प्रकृति को समर्पित रहा। इस दिन न केवल जिला प्रशासन की पहल पर नेचर वॉक का आयोजन किया गया बल्कि विभिन्न प्रजातियों के दुर्लभ होते जा रहे पक्षियों की एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें पशु-पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। पुष्पों की प्रदर्शनी तो आज दूसरे दिन भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी में सजाए गए फूलों का अवलोकन किया। कोटा महोत्सव पर आयोजित नेचर वॉक एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के कार्यक्रमों के तहत नेचर वॉक में स्कूली विद्यार्थियों, शहर के पक्षी प्रेमियों ने भाग लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र का भ्रमण किया।
दूरबीन से पक्षियों को निहारने का आनंद लेते हुए सम्पूर्ण बायोलोजिकल पार्क का भ्रमण कर वन्य जीवों की अटखेलियां देखी। उप वन संरक्षक अनुराग भट्टनागर एवं पक्षी विशेषज्ञ आरएस तोमर व मनीष आर्य ने विद्यार्थियों को अभेडा तालाब में पक्षियों की विशेषता बताते हुए प्रकृति सन्तुलन में उनके योगदान के बारे में बताया। तालाब में 50 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का कलरव सुनकर सभी लोग उत्साहित लगे एव अभेडा पार्क में पेंथर, स्लोथ बीयर, जैकाल, हायना, वुल्फ भेड़िया को देखकर सभी प्रशासनिक अधिकारीगण खुश नजर आए तथा पार्क के रखरखाव की प्रशंसा की। प्लांटेशन में नेचर वॉक के दौरान उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों को पृथ्वीपाल सिंह द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों और वनस्पति के बारे में जानकारी दी गई। पार्क में औषधीय पादप एवं पक्षियों की प्रदर्शिनी का आयोजन भी किया गया।

whatsapp image 2023 02 04 at 20.08.45
इसके पहले मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, जिला कलक्टर ओपी बुनकर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह ने अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क में नेचर वॉक एवं वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, उप निदेशक पर्यटन विकास पाण्ड्या, एसीएफ राज बिहारी मित्तल क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गेश कहार, वन्य जीव प्रेमी कृष्णेन्द्र नामा, प्रो. नीलिमा सक्सेना सहित पक्षी प्रेमी उपस्थित रहे।
कोटा महोत्सव के तहत किशोर सागर की पाल पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के पुष्प एवं बोन्साई पौधों की प्रदर्शनी देखने कोचिंग संस्थानों, कॉलेज, स्कूल के विद्यार्थी तथा शहर के नागरिक उत्साह से भाग लिया।
अधीक्षक उद्यान अमरीश शर्मा ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में 60 हजार आगन्तुकों ने प्रदर्शनी को निहारा। प्रदर्शनी में 60 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा चार दर्जन से अधिक प्रकार के पुष्पों का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में ऐलन संस्थान द्वारा 36 प्रजातियों के, अधीक्षक उद्यान द्वारा 32 प्रजातियों के पुष्प प्रदर्शित किए हैं जिनमें दुर्लभ प्रजाति के आर्किड जैसे पुष्प भी देखने को मिल रहे हैं।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने पुष्प एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर नागरिकों से कोटा महोत्सव के बारे में चर्चा की। फोटो प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रेमी एएच जैदी ने पक्षियों के फोटोग्राफ्स, उनकी विशेषताओं के बारे में जिला कलक्टर को रूबरू कराया। इस अवसर पर उप निदेशक पर्यटन विकास पांडया, कोषाधिकारी लोकेंद्र सिंह, सुभाष सोरल, सूचना केंद्र के सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments