कोटा के दशकों तक शहर काजी रहे अनवार अहमद का निधन

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राजस्थान में कोटा के कई दशकों तक शहर काजी रहे अनवार अहमद का आज सुबह इंतकाल हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी देह को आज रात ससम्मान करीब नौ बजे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

shaharkaji
काजी अनवार अहमद

श्री अहमद को अपने शांत-सौम्य स्वभाव के लिए हमेशा जाना जाता रहा है। वे सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे। कोटा में जब कभी भी सांप्रदायिकता के लिहाज से नाजुक घड़ी आई ,श्री अहमद  सदैव आगे बढ़कर सांप्रदायिक सौहार्द कायम करवाने व अमन चैन कायम करने के लिए सदैव तत्पर रहे। कुछ माह पहले बुजुर्गावस्था के कारण अस्वस्थ रहने से शारीरिक रूप से पूरी तरह से सक्रिय नहीं रह पाने के कारण श्री अहमद ने अपने ज्येष्ठ पुत्र नायब काजी जुबेर अहमद को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया था लेकिन इसके पहले कोटा की किशोरपुरा ईदगाह में नमाज के मौके पर जमा हुये हजारों मुसलमानों से अपने फैसले के बारे में इजाजत मांगी थी और लोगों के हाथ खड़े कर इस फैसले के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किए जाने के बाद ही उन्होंने जुबेर अहमद को शहर काजी बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद इस साल जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में ईद-उल-जुहा के मौके पर कोटा में किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज जुबेर अहमद ने ही अता करवाई थी।

anwar ahmad
सुपुर्दे-खाक के लिये ले जाने के समय बिछाई फ़ूलों की चादर

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं ने पूर्व शहर काजी अनवर अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। श्री धारीवाल ने श्री अहमद के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे जिन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा और धर्म के उत्थान के लिए समर्पित किया हुआ था। ऐसे सेवाभाव -समरसता से परिपूर्ण व्यक्ति के निधन से निश्चित रूप से समाज को अपूरणीय क्षति होती है। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, कोटा नगर निगम के दोनों महापौर श्रीमती मंजू मेहरा, राजीव अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने श्री अहमद के निधन पर दुख जताया और गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी की पहल पर श्री अहमद के जनाजे की अन्तिम विदाई के दौरान फ़ूलो की चादर बिछाई गई। श्री राजाराम जैन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द की मिसाल हर दिल अजीज काजी अनवर अहमद के इंतकाल से शहर स्तब्ध हो गया। कुशल व्यक्तित्व के धनी काजी श्री अहमद का कर्मयोगी सेवा संस्थान द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों में विशेष आशीर्वाद रहा है। सभी कार्यों में उनकी उपस्थिति सदैव रही है। कर्मयोगी सेवा संस्थान इंतकाल इंतजाम कमेटी संस्थापक राजाराम जैन, कर्मयोगी संयोजिका अलका दुलारी जैन, कर्मयोगी कमेटी अध्यक्ष गुड्डू वारसी ने शहर काजी के जनाजे की राह में किशोरपुरा ईदगाह के बाहर तीन क्विंटल फूलों की 112 फीट लम्बी, 12 फीट चौड़ी रोड पर विभिन्न किस्मों के फूलों की चादर बिछाकर पुष्पांजलि समर्पित की गई। पुष्पांजलि में कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, मुन्ना भाई, सलीमउद्दीन उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments