
कोटा। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान बारां जिले की बैठक का आयोजन किया गया प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला द्वारा बारां जिला संयोजक भंवर सिंह राठौड़ कोयला को नियुक्त किया गया। युवा जिला अध्यक्ष अजय सिंह चौहान रिंकू बना को नियुक्त किया गया एवं चंदन सिंह चंद्रावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। उपरोक्त नियुक्तियां को संभाग प्रभारी जय सिंह राठौड़ रिटायर्ड डीएफओ ने नियुक्ति दी।
रावणा राजपूत संस्थान कोटा के अध्यक्ष प्रेम सिंह गौड़ के सानिध्य में आयोजित बैठक में बारां जिला महामंत्री शिवराज सिंह भाटी को बनाया गया एवं बारां जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पूर्व सैनिक को बनाया गया। बारां जिला महामंत्री युवा लोकेश सिंह बिकवात को बनाया गया कार्यक्रम को प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह कोयला कोटा जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह हाडा, जगदीश सिंह , मोहिल प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह हाडा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा राजकुमार सिंह जादौन प्रदेश सचिव युवा ने संबोधित किया है। शीघ्र ही बारां जिले में महिलाओं की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शीघ्र ही अपनी अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर लक्ष्मण सिंह , रूप सिंह ,चौहान छगन सिंह गौड़ उपस्थित रहे ।