-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
सांगोद। कृषक संगठन हरीश चंद्र सागर सिंचाई परियोजना जल उपयोगिता संगम 9 से सुरेश कुमार मेहता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर डालूराम मेहता, चंद्रप्रकाश मेहता, शिवराम मेहता, दुर्गाशंकर मेहता निर्विरोध सदस्य चुने गए।
हरिश्चंद्र सागर सिंचाई परियोजना जल उपयोगिता संगम 11 से जोधराज मेहता निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर पृथ्वीराज नायक, दीनदयाल मेहता, मदनलाल मेहता, अमरलाल मेहता निर्विरोध सदस्य चुने गए। हरीश चंद्र सागर सिंचाई परियोजना जल उपयोगिता संगम 10 से जगदीश मेहता अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं सदस्य पद पर जफर अहमद, घनश्याम सुमन, सत्यनारायण किरार, नरेंद्र मेहता निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। सिंचाई विभाग की निर्वाचन टीम द्वारा सभी निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं निर्वाचित प्रमाण पत्र सौंपे गए। क्षेत्र के किसानों ने बारी-बारी से सभी अध्यक्ष महोदय एवं सभी निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम लक्ष्मीपुरा के किसान नागरा खेड़ी कोटडी बोरिना कला किशनपुरा बोरीना खुर्द कूदत विजयपुर एवं अमृत खेड़ी पामलाखेड़ी के किसान उपस्थित रह।े अध्यक्ष सुरेश कुमार मेहता द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सिंचाई से संबंधित समस्याओं के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु भरोसा दिलाया गया।
सुरेश मेहता बने जल संगम समिति के अध्यक्ष
Advertisement