मुंबई सेंट्रल से बरौनी के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

– कोटा डिवीजन के यात्रियों को मिलेगा लाभ

मुंबई। पश्चिम रेलवे ने गर्मी की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सेंट्रल- से बरौनी के बीच दोसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय किया है। इसमें 6 मई से बुकिंग शुरू होगी और यात्रियों को विशेष किराया देना होगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 09061/09062 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल के 18 फेरे  चलाने का निर्णय किया हैं। ट्रेन संख्या 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी विशेष मुंबई सेंट्रल से 9 मई से 4 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11.00 बजे रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 6.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी से 12 मई से 7 जुलाई प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.30 बजे रवाना होगी और रविवार को शाम 6.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्‍टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे हैं।

 

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments