सत्य के राही

flowers

-एकता शर्मा-

एकता शर्मा

सच
सच होता है कडृवा सही,
पर वो सच होता है।
आत्मा के हर कोने मे
सच छुपा होता है।
झूठ भी अगर तुम बोल लो,
उम्र लम्बी उसकी नही होगी,
नजरो से गिरोगे खुद की भी,
दुनिया भी तुमसे खफा होगी ।
जीवन का एक फलसफा याद रखना,
सच की राह पर ही अपने कदम रखना ।
माना की ये दुनिया ,
झूठ का पुलिन्दा है,
पर तुम तो,
बस सच रहना,
पर तुम तो बस
सच रहना ।

एकता शर्मा
कोटा । राजस्थान

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted