कांग्रेस की सत्ताधारी भाजपा को सड़क से संसद तक घेरने की योजना

priyanka gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा. Photo courtesy aicc

-सड़क पर राहुल और संसद में प्रियंका घेरेंगे सरकार को

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली राजनीतिक ताकत, जनता के बीच उनके लच्छेदार भाषण है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के बीच अपने दमदार भाषणों से नरेंद्र मोदी के मोदी है तो मुमकिन है और एक अकेला सब पर भारी जैसे वाक्यों को तगडा जवाब दिया।
सड़क से लेकर संसद तक अपने भाषणों से मोदी देश की जनता को अकेले प्रभावित करते रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी के इस प्रभाव को सड़क पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमजोर किया। अब बारी संसद की है। देखना यह है कि क्या प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से, चुनाव जीतकर संसद में भी प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देंगी।
कांग्रेस के रणनीतिकारों की राजनीतिक रणनीति, इशारा कर रही है कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी को सड़क पर घेरते नजर आएंगे, तो वहीं प्रियंका गांधी संसद के भीतर भाजपा सरकार को घेरेगी।
एक और सवाल क्या राहुल गांधी जनता की आवाज को सड़कों पर बुलंद करेंगे और प्रियंका गांधी विपक्ष का नेता बनकर संसद के भीतर जनता की आवाज बनेगी।
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने अपनी बुलंद आवाज के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज को कमजोर करते हुए देखा है, लेकिन सवाल यह है कि लोकसभा सांसद बनने के बाद संसद के भीतर भी प्रियंका गांधी मोदी की बुलंद आवाज को कमजोर कर पाएंगी ? इसका इंतजार करना होगा मगर, कांग्रेस के रणनीतिकारों की योजना को देखकर भाजपा के नेता टेंशन में जरूर आ गए होंगे, क्योंकि संसद में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के रूप में भाजपा सरकार की नीतियों पर उन्हें घेरने के लिए बुलंद आवाज पहुंचने वाली हैं।
लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments