महिला सुरक्षा को लेकर डीएमके पर विपक्षी पार्टियों का हल्ला बोल

annamalai
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलै

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(स्वतंत्र पत्रकार)
चेन्नई। सत्ताधारी डीएमके हो या फिर विपक्षी पार्टी भाजपा एआईडीएमके या अन्य राजनीतिक पार्टियां तमिलनाडु में चुनावी मोड में आ चुके हैं। जहां सत्ताधारी डीएमके ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु के आमजन से बेहतर संबंध बनाने को कहा है वहीं विपक्षी पार्टियां एआईएडीएमके और बीजेपी भी सत्ता पर काबिज डीएमके की करनी और कथनी पर सवाल उठाने लगे हैं।
बहरहाल शनिवार को चेन्नई स्थिति विरूगमबाक्कम में आयोजित सभा में डीएमके सांसद एमके कनिमोझी और दक्षिण चेन्नई के सांसद तमिलईझी तंगापांडियन की उपस्थिति के बावजूद डीएमके के कुछ कार्यकर्ताओं का एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का मामला तुल पकड़ने लगा है। विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री एडापाडि पलनीस्वामी ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मौजूदा डीएमके सरकार में अगर महिला पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो फिर जनसाधारण के बारे में क्या कहना? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी तमिलनाडु में डीएमके सरकार बनी है, महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं, और वह अत्याचार करने वाला कोई और नहीं डीएमके के कार्यकर्ता होते हैं। यह कोई नई बात नहीं है यह तो बरसों से देखा गया है। मुख्यमंत्री को अपने कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने की जरूरत है लेकिन मुख्यमंत्री ऐसा करेंगे नहीं। क्योंकि पार्टी में अपराधियों का ही बोलबाला है। डीएमके आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की शरण स्थली है, इसलिए अब तक उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं विरूगमबाक्कम में कार्यकर्ता मीटिंग में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार को जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष अन्नामलाई ने सरकार पर जोरदार हमला करते हुए ट्वीट किया है। तमिलनाडु में सरकार नाम की चीज नहीं है। तमिलनाडु के लोगों में असुरक्षा की भावना बढने लगी है। जब सत्ता में बैठे राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे तो अपराधियों का हौसला बुलंद होना तय है। जब पार्टी द्वारा आयोजित सभा में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया जाता है, तो सामान्य परिवार की महिलाओं के साथ इनके कार्यकर्ता क्या व्यवहार करते होंगे इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा है कि शनिवार को महिला पुलिसकर्मी के साथ डीएमके के जो कार्यकर्ता दुर्व्यवहार किया उन पर अब तक कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि मौजूदा डीएमके सरकार महिलाओं के प्रति कितने असंवेदनशील है?
वहीं एआईएडीएमके की पूर्व महासचिव वीके शशिकला ने विरूगमबाकम में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, जब दिवंगत जयललिता मुख्यमंत्री थी तो तमिलनाडु में महिलाएं बिल्कुल महफूज थी, किसी को महिलाओं पर अत्याचार करने का हिम्मत नहीं होता थह। लेकिन डीएमके सरकार में महिलाएं बिल्कुल असुरक्षित है। जब पार्टी के ही कैडर महिलाओं को सम्मान नहीं कर सकते तो अपराधियों के बारे में क्या कहने। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री को इस घटना को संज्ञान लेते हुए महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पार्टी कार्यकर्ता को गिरफ्तारी करें और सजा दिलवाएं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपनी पार्टी की छवि सुधारने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ता अपने पुराने ट्रैक पर चलने का प्रयास में है, नतीजतन इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं जो सत्ताधारी पार्टी एवं उनके सहयोगियों के लिए ठीक नहीं है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments