wushu

कोटा। केरल के कालीकट में 1 से 5 सितम्बर के बीच आयोजित होने वाली 21वी राष्ट्रीय वुशु चौम्पियनशिप में कोटा के 7 खिलाडी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगें। कोटा वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भगवान गोदारा ने बताया कि बालिका वर्ग में कोमल कुमावत, यशिता कुमावत, दिव्यांशी और श्री शर्मा व बालक वर्ग में सचिन गुर्जर, हेमंत गुर्जर, सौरभ् गुर्जर चौम्पियनशिप के अलग-अलग भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजस्थान वुशु संध के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया और सचिव ममता वर्मा द्वारा टीम कोच अशोक गौत्तम और टीम मैनेजर सूरज गौत्तम व शशि प्रभा को नियुक्त किया है। कोटा टीम को जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान, महापौर कोटा उत्तर और दक्षिण मंजू मेहरा व राजीव अग्रवाल, आयुक्त कोटा उत्तर और दक्षिण वासुदेव मालावत व राजपाल सिंह शेखावत और महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष जयनारायण गुर्जर ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ सोमवार को रवाना किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted