एयर इंडिया के विमान में बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोपी को जेल भेजा

court

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया के विमान में सवार एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले शख्स शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी कों 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि दिल्ली पुलिस ने तीन दिन की हिरासत की मांग की थी।

अदालत ने पुलिस और शिकायतकर्ता के वकील से कहा, पुलिस हिरासत का आधार क्या है? सिर्फ इसलिए कि जनता का दबाव है, ऐसा मत करो। कानून के अनुसार चलो। सूत्रों के मुताबिक, मिश्रा को कथित तौर पर आधी रात को, 12.30 बजे से 1 बजे के बीच, बेंगलुरु उत्तर के संजय नगर में एक सर्विस अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था।

“उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को पहली उड़ान से दिल्ली ले जाया गया। मिश्रा को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाने के बाद दोपहर को अदालत में पेश किया। बेंगलुरु पुलिस ने यह कहते हुए गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की कि यह दिल्ली पुलिस की कार्रवाई थी। मिश्रा को आखिरी बार यहां एक रिश्तेदार के घर आईटी सिटी में देखा गया था।
उल्लेखनीय है कि मिश्रा को उनकी कंपनी ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था।
मिश्रा (34) ने कथित तौर पर नशे की हालत में पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब किया था। पुलिस ने उसे देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। शंकर ने अपना फोन बंद कर दिया था और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। सूत्रों के मुताबिक जिस पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी वह बेंगलुरु की रहने वाली है। दिल्ली से पुलिस की एक और टीम मुंबई में रहने वाले आरोपी शंकर मिश्रा के पिता से पूछताछ करने गई थी।
इस मामले में पुलिस ने एयर इंडिया के स्टाफ को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। शनिवार को स्टाफ पहुंचा तो उनसे भी पूछताछ की गई।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments