-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कल 9 दिसम्बर को सवाई माधोपुर के नेशनल पार्क में अपना जन्मदिन मनाएंगी जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी आज विमान से सवाई माधोपुर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर पूरा गांधी परिवार रणथंम्भोर में जुटेगा।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सोनिया गांधी आज रणथंम्भोर नेशनल पार्क पहुंच गई। इस बीच आज दोपहर कोटा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी कोटा जिले में भारत जोड़ो यात्रा को समाप्त कर वे बूंदी जिले में केशवरायपाटन के पास गुड़ली फाटक पर पहुंच गए और यही तक आज की यात्रा का कार्यक्रम था। श्री राहुल गांधी विमान से सवाई माधोपुर जाएंगे जहां भी कल श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर गांधी परिवार के अन्य सदस्य भी यहां पहुंच रहे हैं।
श्री राहुल गांधी का 10 दिसम्बर से फिर अपनी भारत जोड़ो यात्रा को शुरू करने का कार्यक्रम है और यह संभावना बताई जा रही है कि श्रीमती सोनिया गांधी भी उस दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हवाई मार्ग से कोटा पहुंचकर बाद में श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ सकती है। इस बारे में विस्तृत कार्यक्रम की अभी प्रतीक्षा की जा रही है कि वे कहां से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो सकती है।