उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में सर्दी का कहर

नई दिल्ली। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को सर्दी ने जकड़ लिया है। कई शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके अब शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्‍ली-छब्त्, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का श्रेड अलर्ट जारी कर रखा है। दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर से सर्दी बढ़ी है।
मौसम विभाग ने आज (सोमवार), 26 दिसंबर को भी दिल्‍ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है. नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं।
इस बार राजधानी में शीत लहर का प्रकोप देर से शुरू हुआ है। 2021 में 18 दिसंबर को पहली शीत लहर दर्ज की गई थी। उक्त दिन दिल्ली का तापमान 17.8 दर्ज किया गया था।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments