किरेन रिजिजू के बाद एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला

नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में अचानक फेरबदल किया है। पहले किरेन रिजिजू और फिर कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है। बघेल को स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। राजस्थान से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए दूसरे राज्य मंत्री का वहां से अब ट्रांसफर कर दिया गया है।

मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।
इससे पहले किरेन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। न्यायिक नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रिजिजू सात जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे। उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रिजिजू को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments