जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास दो विस्फोट में छह लोग घायल

जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन से सटे नरवाल इलाके में शनिवार को दो विस्फोट में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस विस्फोट यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोट कैसे हुए। जिस जगह धमाके हुए हैं, वहां आसपास कबाड़ी की दुकानें भी हैं। पहली नजर में यह धमाके कबाड़ में कोई विस्फोटक सामग्री के कारण हुए लगते हैं।
अभी पक्के तौर पर धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी गाड़ियों में आईईडी लगाकर धमाका किया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विस्फोटों की निंदा की और घायलों को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू.कश्मीर में है। भारत जोड़ो यात्रा के कारण जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट है। यात्रा इस समय जम्मू से 60 किमी से अधिक दूर चडवाल में विराम पर है। राहुल गांधी की यात्रा कल जम्मू और कश्मीर के हिस्से में शुरू हुई और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली है। यात्रा में भाग लेने वालों के लिए आज विश्राम का दिन है और यह कल जम्मू की ओर फिर से शुरू होगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments