-सुनील जाखड पंजाब भाजपा अध्यक्ष बने
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनावों की तैयारी के तहत चार राज्यों के लिए नए प्रमुखों की घोषणा की है। इसमें सुनील कुमार जाखड की पंजाब इकाई के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति प्रमुख है। अश्विनी शर्मा हाल ही तक पंजाब के पार्टी अध्यक्ष थे लेकिन उन्होंनेे हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। सुनील जाखड़ उनकी जगह नियुक्त किए गए हैं। यह घोषणा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने की है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संजय बंडी की जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पार्टी की तेलंगाना इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया, जबकि पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसी तरह हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य घोषित किया गया.
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया गया है। पुरंदेश्वरी तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की बेटी हैं
पार्टी ने वरिष्ठ ओबीसी नेता ईटेला राजेंदर को चुनाव वाले तेलंगाना के लिए अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। यहां सूत्रों ने बताया कि मिशन साउथ के सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक फेरबदल किया गया है।
वहीं ईटेला राजेंदर भी कांग्रेस और बीआरएस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। डी पुरंदेश्वरी पहले भी कांग्रेस में थीं और यूपीए सरकार में मंत्री थीं।