भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पूर्व सांसद गिरने से चोटिल,अंगुली में मामूली फ़्रैक्चर

rahulgandhi

-कृष्ण बलदेव हाडा-

झालरापाटन। राजस्थान के झालावाड़ जिले से गुजर रही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा आज सुबह चोटिल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार श्री मीणा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के काफ़िले के साथ आज सुबह काली तलाई से रवाना होते समय उसमें शामिल हुए थे। रास्ते में करीब नौ बजे यात्रा में शामिल यात्री सुबह के नाश्ते के लिए बालीबोरड़ा नामक जगह के पास रुके थे। नाश्ता करने के बाद जब श्री मीणा अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां से रवाना हुए तो अचानक पैर फिसल जाने से वे लड़खड़ा गए और बचने के लिए गिरते समय उन्होंने जमीन पर हाथ टेक जिससे उन्हें हाथ में कुछ चोट आई।
यात्रा के साथ चल रही एंबूलेंस से उन्हें झालावाड़ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डीन और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिव भगवान ने उनका इलाज शुरू किया एक्स-रे करवाने पर उनकी हाथ की एक उंगली में मामूली सा चुराया है कि फ़्रैक्चर आया है। उनका उपचार किया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
इसके बाद पूर्व सांसद श्री मीणा एक वाहन से अपने समर्थकों के साथ वापस लौट रहे हैं और उनके वहीं रहकर अपना इलाज करवाए जाने की संभावना है

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments