राजस्थान के नए प्रभारी सुखजिंदर शामिल होंगे राहुल गांधी की यात्रा में

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से न्यौता मिलने के बाद झालावाड़ पहुंच रहे हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा

-कृष्ण बलदेव हाडा-

झालावाड़। राजस्थान में अजय माकन के स्थान पर नए प्रभारी बनाए गए केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा के आज देर रात्रि को सड़क मार्ग से कोटा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है और वह कल झालावाड़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
राजस्थान के कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि यहा मिले कार्यक्रम के अनुसार श्री रंधावा आज विमान से जयपुर पहुंच कर वहांसे सड़क मार्ग से कोटा आयेंगे। श्री त्यागी यहां उनकी अगवानी करेंगे।
जानकार सूत्रों ने बताया कि राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने के बाद श्री रंधावा ने दूरभाष पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से बातचीत की थी और बताया जाता है कि श्री गहलोत ने ही उन्हें श्री गांधी की यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि इसके पहले श्री रंधावा स्वयं पंजाब में श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारी में लगे हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि श्री रंधावा आज विमान से पहले जयपुर पहुंचेंगे और उसके बाद वह सड़क मार्ग से कोटा के लिए रवाना होंगे और देर रात्रि को उनके कोटा पहुंचने की संभावना है।
कोटा में रात्रि विश्राम के बाद वे कल सुबह श्री गांधी की भारत जोड़ी यात्रा में सम्मिलित होने के लिए झालावाड़ जिले की ओर रवाना हो जाएंगे, जहां उनकी श्री गांधी से भी मुलाकात एवं बातचीत की संभावना बताई जा रही है। अभी कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व में पंजाब की चन्नी सरकार में उप मुख्यमंत्री रह चुके।
श्री रंधावा को कांग्रेस आलाकमान ने अजय माकन के इस्तीफा दिए जाने के बाद रिक्त हुए राजस्थान के प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया था।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments