घर-घर पहुंचा रहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य और संदेश

- कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की महिला टीम करेगी राहुल गांधी का भव्य स्वागत

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा. कांग्रेस ओबीसी मोर्चा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य और संदेश घर-घर पहुंचा रहा है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर व कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी एवं ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को यादगार बनाने का पूरा प्रयास कर रहा है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद पारेता ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा जैसे ही कोटा पहुंचेगी महिला मोर्चा की टीम भव्य स्वागत करेगी, पुष्प वर्षा करेगी और केन्द्र सरकार की विफलताओं की तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेंगी। पारेता ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि आम जनता की समस्याओं को लेकर निकाली जा रही है, जिसमें कई संगठन आगे आकर समर्थन दे रहे हैं। भाजपा इस यात्रा से पूरी तरह से बोखला गई है, जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे साफ हो गया है कि आम जनता केन्द्र की मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों परेशान हो चुकी है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पारेता ने कहा कि देश में आपसी समन्वय का अभाव देखा जा रहा है, डर और आराजकता का माहौल पैदा हो गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो जैसी यात्र आजादी के बाद से किसी ने नहीं निकाली। कोटा में यात्रा के प्रवेश के साथ ही इस यात्रा को यादगार बनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर ओबीसी मोर्चा द्वारा कई स्थानों पर बैठके ली जा रही है, जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर यात्रा में हर वर्ग का व्यक्ति शामिल हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
श्रीराम पाण्डेय कोटा
श्रीराम पाण्डेय कोटा
3 years ago

विश्व की अर्थव्यवस्था मंहगाई की चपेट में देश में कहीं भी भय का माहौल नहीं है,यह अफवाह मात्र है.बेरोजगारी प्रदेशीय समस्या है इसमें केन्द्र भी भागीदार है