राहुल गांधी की कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में दिखी शांति धारीवाल की छाप

अनंतपुरा के एंट्री गेट से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रवेश के साथ ही इसकी पूरी कमान लगभग शांति धारीवाल के हाथों में ही थी। वह खुद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर राहुल गांधी की यात्रा के समय उनके काफिले के आगे-आगे व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश देते हुए चल रहे थे।

-कृष्ण बलदेव हाडा-

kbs hada
कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की आज कोटा शहर में भारत जोड़ो यात्रा का शानदार तरीके से स्वागत किया गया, उसमें कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और वर्तमान में राजस्थान सरकार में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल के प्रयासों की स्पष्ट झलक नजर आई।
आज अनंतपुरा के एंट्री गेट से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रवेश के साथ ही इसकी पूरी कमान लगभग शांति धारीवाल के हाथों में ही थी। वह खुद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर राहुल गांधी की यात्रा के समय उनके काफिले के आगे-आगे व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश देते हुए चल रहे थे।
शांति धारीवाल और उनके समर्थक पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से भारत जोड़ी यात्रा को कोटा में उसके प्रवास के दौरान सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जी तोड और प्रयास कर रहे थे और लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई थी।
इस यात्रा को सफल बनाने का उत्तरदायित्व यात्रा प्रभारी बनाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी को सौंपा गया था जो भी लगातार सक्रिय भूमिका में नजर आए और आज की यात्रा की व्यवस्था संभालते हुए देखे गये।

कोटा में भारत जोड़ी यात्रा के सफ़लता से सम्पन्न हो जाने के बाद शान्ति धारीवाल ने जताया आभार और कहा-” मैं कोटा की जनता का आभार जताता हूं जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का इतनी गर्मजोशी से स्वागत किया। कोटा में ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है, यह कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति जनता का प्यार है। लाखों लोग राहुल गांधी से मिलने के लिए सड़कों पर आए। लोगों ने सीधे तौर पर केन्द्र सरकार की नीतियों से अहसमति जताई है। महंगाई हो या बेरोजगारी हर तरह से आम आदमी परेशान है और इसीलिए भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन मिल रहा है। भाजपा यात्रा को बिगाड़ने की खूब कोशिश कर रही है लेकिन राहुल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ”
श्री धारीवाल ने कहा कि यात्रा के प्रति लोगों के उत्साह और राहुल गांधी की ऊर्जा को देखकर शहर में हर व्यक्ति ने स्वयं को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ लिया।
यात्रा के दौरान खेड़ली फाटक के नजदीक जब वे लोक कलाकारों के बीच पहुंचे तो यहां परम्परागत नृत्य कर राहुल गांधी का स्वागत किया जा रहा था तो श्री धारीवाल भी खुद इन कलाकारों के बीच पहुंचे और नाचते हुए खुशी का इजहार किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments