विशाल रैली के लिए जैन समाज ने ताकत झोंकी

-मुनि शुद्धसागर ससंघ पहुंचेंगे कलक्ट्रेट चौराहे पर

-मंत्री धारीवाल और भाया भी उतरे जैन समाज के पक्ष में

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा. जैन समाज के द्वारा सम्मेदशिखर संरक्षण हेतु प्रस्तावित रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सकल जैन समाज प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि रैली प्रभारी,महिला संगठनों,युवा संगठनों और विभिन्न जिनालयों की प्रबंधन कमेटियों की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें रैली के मार्ग आदि विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। रैली के दौरान श्वेतांबर एवं दिगम्बर जैन समाज के समस्त सदस्यों की शहर में आधे दिन सुबह से दोपहर तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हजारों युवक,युवतियों,महिलाओं के अलावा स्कूली बच्चे स्कूल छुट्टी रखकर झारखंड की पूर्व सरकार की अनुशंसा पर भारत सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के तहत सम्मेदशिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषणा को वापिस लेने की मांग रखी जायेगी।
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने इस सम्बंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जैन समाज के पक्ष में त्वरित निर्णय लेने और सम्मेदशिखर तीर्थ को पर्यटन नही अपितु सम्पूर्ण क्षेत्र परिधि को अहिंसक क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार समाजबंधु रैली में शामिल होंगे।कोटा में विराजित मुनि शुद्ध सागर जी ससंघ सीधे विहार कर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहाँ धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। बुधवार हुई बैठक में महामंत्री विनोद जैन टोरडी,कार्याध्यक्ष जे के जैन,मनोज टोंग्या,मनोज जैन आदिनाथ,विकास अजमेरा,लोकेंद्र जैन,विजय दुगेरिया,संजय बोथरा, नरेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। समाज के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार का पर्यावरण,वन और पर्यटन मंत्रालय और झारखंड सरकार जब तक जैन समाज के पक्ष में निर्णय नही करते तब तक समाज द्वारा आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments