करवाचौथ से एक दिन पहले पति ने किया सुसाइड

-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में करवाचौथ के एक दिन पहले पति पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति ने सुसाइड कर लिया। दोनों 30 सितंबर से अलग अलग रह रहे थे। बुधवार को पत्नी अपनी बहिन के साथ घर पर सामान लेने पहुंची थी। उसी समय पति पत्नी के बीच बहस व झगड़ा हुआ। पत्नी सामान लेकर चली गई। थोड़ी देर बाद पति ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दीपक (32) अजय आहूजा नगर का रहने वाला था। पत्थर के स्टॉक पर मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी को 9 साल हो गए। उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक के भाई लोकेश ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए का लोन ले रखा था। जिसमे से आधा पैसा दीपक की पत्नी ने रख लिया था। इसी कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों आपस में शक भी करते थे। दीपक जयपुर जाकर काम करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी तैयार नहीं हुई। 30 सितंबर से दोनों अलग अलग रहने लगे। बुधवार को दीपक की पत्नी व साली घर पर सामान लेने आई थी। उसी दौरान दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी सामान लेकर चली गई। दीपक ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

अनंतपुरा थाना ।ैप् किशन सिंह ने बताया कि सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने पति पत्नी के बीच झगड़े की बात बताई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments