विधायक भरत सिंह ने किया निर्माण कार्यों का अवलोकन

nirman

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद। सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर, नगर पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत व नगर पालिका उपाध्यक्ष राहत बेगम ने सभी पार्षदों के साथ उजाड़ रिवर फ्रंट गार्डन के प्रथम फेज के चल रहे निर्माण कार्यों व आधा दर्जन अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। ज्ञात हो कि कि उजाड़ रिवरफ्रंट गार्डन व आधा दर्जन अन्य विकास कार्यों का आगामी 19 नवंबर, शनिवार को, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर दोपहर साढ़े 11 बजे विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया जाएगा। अवलोकन के बाद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी एक्शन कमल शर्मा अधिशासी अधिकारी मनोज मालव, जेईएन तरुण कुमार लहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत ने बताया कि बाईपास रोड से रिवर फ्रंट गार्डन तक जाने वाली सड़क का नाम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मार्ग रखा गया है एवं रिवर फ्रंट गार्डन का नाम भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी रिवरफ्रंट सांगोद रखा गया है। जिसका लोकार्पण आगामी 19 नवंबर को विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस गार्डन के बनने से नगर वासियों को एक अच्छी सौगात मिलेगी। इससे नगर वासियों में खुशी की लहर है। इस दौरान वहां नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, पार्षद निरंजन जैन, दिलीप जैन, शिव शंकर सुमन, जेल समिति सदस्य असरार अहमद, नगर उपाध्यक्ष अफसार प्रधान, पार्षद योगेंद्र तिवारी सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments