दूधियाखेड़ी माता के साप्ताहिक भंडारे की 10 वीं वर्ष गांठ पर शोभायात्रा

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद। आंवा व कनवास के बीच स्थित दूधियाखेड़ी माता मंदिर पर 9 वर्षाे से चल रहे सतत भण्डारे की दसवीं वर्ष गांठ एवं 108 अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति कार्यक्रम के उपलक्ष में गुरुवार को कस्बे के लाड़ी स्याणी कुण्ड से दोपहर दो बजे वेद विद्यालय के बाल बटुक, महिलाएं व बालिकाएं हाथों में केसरिया झंडिया लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जय मातादी नवयुवक मण्डल सदस्यों द्वारा वेद विद्यालय आचार्य माधव शर्मा ध्वज लेकर रवाना हुए शोभायात्रा में वेद विद्यालय के बाल बटुक दो पंक्तियां बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को रवाना किया। शोभायात्रा के आगे बेंड बाजे व डी जे पर माता के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा लाडी स्याणी कुण्ड से प्रारंभ होकर पुराना थाना चोक, मुख्य बाजार, सुभाष सर्किल, चमन चौराहा, बसस्टेंड से आंवा चोराहा पहुंची। शोभायात्रा का मुख्य बाजार में जगह जगह ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जगह जगह स्टाल लगाकर शोभायात्रा में सभी को हलवा, दूध व अल्पहार कराकर रवाना किया। बाहर से आने वाली सभी शोभायात्रा का सुभाष सर्किल, चमन चौराहा, बस स्टैण्ड, इंद्रा, आंवा चौराहा पर नवयुवकों ने अल्पाहार कराया। शोभायात्रा का माधोपुर गांव पहुँचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा व चाय पिलाकर कर स्वागत किया। शोभायात्रा क्षेत्र के सिमलिया, धूलेट, हिंगोनिया, ढाणी, कैशोली, माण्डूहेड़ा, बिशनपुरा, जगदीशपुरा, मामोर, जालिमपुरा, लोढाहेड़ा, पनवाड़, दहीखेड़ा, विनोद खुर्द, सांगोद, बापावर, कामोलर, खानपुर समेत आस पास एवं दूरदराज के गांवो से भी शोभायात्रा दूधियाखेड़ी माता मंदिर तक डी जे की धुन पर माता के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा दूधियाखेड़ी माता मंदिर परिसर पहुंचने पर नवयुवक मंडल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माता मंदिर परिसर पर गुरुवार प्रातः 9 बजे 108 आहुतियों के साथ हवन यज्ञ हुआ तथा शोभायात्राओं का श्रद्धालुओं को महाप्रसादी के साथ प्रतिभोज कराया गया।

doodhiyakhedi

माता मंदिर परिसर पर 9 वर्षाे से चला आ रहा साप्ताहिक भंडारा

दूधियाखेडी माता मंदिर परिसर पर विगत 9 वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवार्थ जनसहयोग से चले आ रहे साप्ताहिक भंडारे की दसवीं वर्षगांठ पर बुधवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती जागरण में आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाए तो श्रद्धालु झूमकर नाचते रहे। जागरण में बीच बीच में कृष्ण भगवान, माता दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गई।

पुलिस प्रशासन व आयोजको को करनी पड़ी मशक्कत

शोभायात्रा का जुलूस करीब 2 किलोमीटर लंबा चल रहा था इस दौरान कनवास से आंवा तक मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन एवं आयोजको को वाहनों में कडी मशक्कत करनी पड़ी वार्षिक आयोजन धार्मिक कार्यक्रम के चलते क्षेत्र के साथ दूरदराज के करीब हजारों की संख्या से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया देर शाम तक यहां लोगों की भारी भीड़ लगी रही जिससे कनवास से आवां के बीच कहीं बार जाम के हालात बने रहे। शोभायात्रा के अवसर पर एक दिवसीय मेला लगा जिसमे बच्चो के खिलौने व मनिहारी की कई दुकानें सजी हुई थी।

परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालु, माता के दरबार में

भंडारे की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के लिए समिति ने क्षेत्र के साथ साथ कई जगह निमंत्रण भी दिए ऐसे में दूरदराज से भी लोग परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे यहां बुधवार रात्रि को भी श्रद्धालुओ के आने का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा। तथा गुरुवार प्रातः से शोभायात्रा का हुजूम का आना शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा।

समिति द्वारा भोजन प्रसादी हेतु 14 काउंटर लगाए गए, पंचायत वार

भंडारे की दसवीं वर्ष गांठ पर समिति द्वारा प्रतीभोज प्रसादी के लिए महिलाओ एवं पुरुषो के क्षेत्र में पंचायत वार अलग अलग काउंटर लगाए गए जिसमे महिलाएं एवं पुरुष के प्रत्येक काउंटर पर कार्यकर्ता दिनभर तैनात रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments