कोटा में फाग उत्सव में खिले आनंद के रंग

fagotsav

-जय बाईसा राज राजपूताना संस्था का आयोजन

-दुष्यंत सिह गहलोत-

कोटा। जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत की ओर से रंगबाड़ी रोड स्थित एक होटल में समाज की महिलाओ के लिए फाग उत्सव का आयोजन रखा।

गहलोत ने अपने सम्भोधन मे कहा फाग उत्सव प्रेम, उत्साह और आनंद का उत्सव ,उन्हों ने महिलाओ को कहा समाज मे दहेज प्रथा महिलाओं के लिए एक अभिशाप है। इस पर बनाए गए कानून का सख्ती से पालन करने की नितांत आवश्यकता है। इसको रोकने के लिए स्वयं महिलाओं को जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एजुकेशन ग्रुप ब्ब्प् कोचिंग की डारेक्टर सोनिया राठौड़,अथिति जेसीआई क्वीन प्रेसिडेंट रुचि जौहरी,मिसेज यूनिक 2022 रेखा सिंह,समाज सेवीका एवं तपस्वी पिंकी जैन,डॉक्टर निहारिका सिंह चैहान थे। फाग उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य,कत्थक की प्रस्तुति डॉक्टर निहारिका चैहान ने की,हितिशा ने तलवार बाजी की,गेम्स में जीते विजेता को इनाम दिया। राजपूती पोशाक में कैटवॉक किया और फूलों होली भी खेली।

प्रथम ,द्वितीय,तृतीय आने वाली प्रतिभावान महिलाओ एव बाईसा को जय बाईसा राज राजपुताना संस्था की संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत एव मुख्य अतिथि सोनिया राठौड़ व अथितियों ने संस्था का सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं ईनाम भेट किये। समाज की महिलाएं रग बिरंगी राजपूती पोशाके पहनकर शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन ऐंकर एवं प्रचार प्रसार मंत्री अनिता गौड़ ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कोषाध्यक्ष सरोज झाला, जिला उपाध्यक्ष सुशीला चैहान, जिला महामंत्री दुर्गेश कँवर सिसोदिया, मीडिया प्रभारी आभा चैहान, सलाहकार मंत्री रितु राठौड़, प्रचार प्रसार मंत्री अनीता गौड़ उत्तर विधानसभा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजावत, उत्तर विधानसभा महासचिव गायत्री राठौड़ महामंत्री सुनीता जादौन मंत्री किरण राजावत दक्षिण विधानसभा महासचिव सुनीता राणावत दक्षिण विधानसभा सचिव नीतू सिंह चैहान महामंत्री सुमन राजावत लाडपुरा विधानसभा महामंत्री कुशल कँवर एवं लक्ष्मी जादौन वार्ड अध्यक्ष सकतपुरा एव रामगंजमंडी विधानसभा से जय बाईसा राज राजपूताना की टीम के भी पदाधिकारी में मुख्यरूप से शामिल विधानसभा अध्यक्ष विमला सिंह चैहान उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह परमार महासचिव नंद चंद्रावत,महामंत्री रूप कँवर राठौड़ आदि कई बाईसा एव भाभीसा हुक्म फाग के उत्सव में मौजूद रही।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments