
-रामबाबू मालव-
(विहिप प्रचार प्रमुख)
कोटा । विश्व हिंदू परिषद ने आज अपना 59 वां स्थापना दिवस श्री रामशांताय भवन विवेकानंद विद्यालय महावीर नगर तृतीय में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह राव ने कहा कि जिस समय देश में चारों तरफ हिंदुओं पर कालीमा छा रही थी उस समय स्वामी चिन्मयानन्द जी के आश्रम संदीपनी साधनालय मुंबई में 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के हिंदुओं की दशा और दिशा के चिंतन हेतु एकत्रित स्वामी चिन्मयानंद जी , संघ के द्वितीय सर संघचालक श्रीगुरुजी , के एम मुंशी , मास्टर तारा सिंह , कुशक बकुला , सुशील मुनी और कई अन्य प्रबुद्धजन मनीषियों द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई जिसके प्रथम महामंत्री दादासाहब आप्टे के अथक परिश्रम के कारण आज यह संगठन वटवृक्ष का रूप ले चुका है उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमेशा वसुदेव कुटुंबकम की बात कही उसी को साकार करने के लिए इस संगठन की स्थापना हुई सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमारे साधु संतों ने व हमारे पूर्वजों ने बहुत बलिदान दिया है विश्व हिंदू परिषद ने हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा का बीड़ा उठा रखा है ।

विहिप के सह प्रचार प्रमुख पवन पारीक ने बताया की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महाराव इज्येराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है हमें हिंदुत्व की ताकत को दिखाना पड़ेगा आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है हम चांद पर पहुंच चुके हैं यह हिंदुत्व की ताकत को दर्शाता है । इससे पूर्व नागादास जी महाराज ने कहा कि हमारे सनातन धर्म का डंका पूरे विश्व में बज रहा है हमें जातिवाद प्रांतवाद सब छोड़कर एक होना पड़ेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी जी डी गोयल ने कहा कि आज विश्व हिंदू परिषद हिंदु समाज के लिए वटवर्क बन चुका है स्थापना के समय लोग मजाक बनाते थे कि यह विश्व हिंदू परिषद क्या करेगा मगर आज इसका स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है विश्व हिंदू परिषद के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि पाकिस्तान बनने के बाद भी इस्लामी शक्तियां शांत नहीं हो पा रही थी इसलिए संघ के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना संतो के सानिध्य में की गई कार्यक्रम को नारायण स्वरूप कलानी व पुरुषोतम बागला ने भी संबोधित किया ।

महानगर मंत्री मोहन मालव ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी महानगर अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सहगीत धनंजय व काव्य गीत मनोज गौतम द्वारा करवाया गया संचालन कैलाश शर्मा ने किया । कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा , समाजसेवी हौसला प्रसाद शुक्ला , जटाशंकर शर्मा , महानगर संघचालक गोपाल गर्ग , विभाग कार्यवाह नरेंद्र कन्सुरिया , प्रांत सेवा प्रमुख देवलाल गुर्जर , बजरंग दल प्रांत प्रमुख योगेश रेनवाल , सह गौ रक्षा प्रमुख राम चरण लोधा , उपाध्यक्ष रणछोड़ अग्रवाल , सुरेश मीणा , जिनेंद्र जैन , सह मंत्री आशीष शर्मा , राजू सुमन , सतीश स्वामी , दिलीप चौहान , मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की रश्मि पारीक , सोनल विजय , मधुलता भास्कर , श्वेता विजय , प्रियंका जादौन व पुष्पलता मालवीय , सुमेर सिंह , पार्षद सुनील गौतम , किशन पाठक, योगेंद्र नंदवाना , डा.एल एन शर्मा , एडवोकेट नवीन शर्मा , प्रमोद शर्मा मनोज गौतम , हरीश शर्मा , अजय श्रृंगी , संजय शर्मा , कृपा शंकर श्रृंगी, पूर्व पार्षद संजय शर्मा , देवानंद , पुष्पा सोनी , पूर्व पार्षद संजय शर्मा , योगेश बत्रा , भंवर सिंह ,जीएल भट्ट , रामबाबू मालव , जय नारायण गुर्जर , ओम बैरवा,बनवारी दाधीच व सोहन मित्तल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।














