ये ज़मीं अपनी हवा अपनी समंदर अपना। वो फ़लक अपना सितारों का वो लश्कर अपना।।

ग़ज़ल
शकूर अनवर
ये चमन अपना फ़ज़ा अपनी ये मंज़र अपना।
अब बहार आये न आये तो मुक़द्दर अपना।।
*
ये ज़मीं अपनी हवा अपनी समंदर अपना।
वो फ़लक अपना सितारों का वो लश्कर अपना।।
*
मैने और तुमने यहाॅं नाम लिखा था जिस पर।
वो यहीं होगा यहीं ढूॅंढिए पत्थर अपना।।
*
हम उसी बाग़ में फूलों को तरस जाते हैं।
हमने सींचा है जिसे ख़ून पिलाकर अपना।।
*
ऐसा लगता है मुहब्बत के परस्तार* हैं सब।
अपने ही शहर में चर्चा हुआ घर घर अपना।।
*
हम किसी ग़ैर को रिशवत नहीं देते हैं कभी।
अपनी सरकार है सरकार का नौकर अपना।।
*
जज़्बा ए शौक़े शहादत* भी है अपना “अनवर”।
तुम भी अपने हो लहू अपना है ख़जर अपना।।
*

परस्तार* प्रशंसक
जज़्बा ए शौक़े शहादत* बलिदान होने की भावना

शकूर अनवर
mob. 9460851271

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments