किशोरी को किया दस्तयाब, अस्थाई आश्रय दिया

कोटा। 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और बहला फुसला कर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को बालिका होम में अस्थाई आश्रय दिया गया है। पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब किया है।
भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने बाल कल्याण समिति न्याय पीठ रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा के समक्ष पीडिता को पेश किया। बालिका मुलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। बालिका दो भाई बहन हैं। बालिका ने बताया कि उसका परिवार जगह जगह जाकर काम धंधा करता है। बालिका परिवार के साथ अहमदाबाद से कोटा 8 दिसंबर को कोटा पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर रुके हुए थे। इसी दौरान एक युवक बालिका को स्टेशन पर इशारे कर रहा था। बालिका ने बताया कि वह युवक उसका पीछा कर रहा था। बालिका उसको जानती नहीं थी। युवक ने रात्रि के समय 11 बजे बालिका को कोटा स्टेशन से सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। वह उसे ट्रेन में बैठा कर अपने साथ मध्य प्रदेश ले गया। वहां उसने अपने दोस्त को बुलाया और दोस्त के कमरे पर जाकर बालिका के साथ फिर से दुष्कर्म किया। बालिका होम में बालिका को अस्थाई आश्रय दिया है।

परिजनों ने बालिका के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटा भीमगंज मंडी थाने में दर्ज करवाई थी। भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के गुना से बालिका को दस्तयाब किया। बालिका का मेडिकल हो चुका है और 164 के बयान बाकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ वह बच्ची यूवक को पहले नहीं जानती थी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments