छेड़छाड का विरोध विरोध करने पर पत्थरों से किया हमला

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मोहल्ले के युवकों ने इकट्ठा होकर दिन दहाड़े परिवार पर पत्थरों से हमला कर दिया। झगड़े में तीन महिलाएं चोटिल हुई। एक महिला गंभीर हालत में हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। घटना आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पीड़ित ने बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के आसपास उसकी नाबालिग भतीजी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले तीन युवक बाइक पर आए और घर के बाहर रूक गए। उन्होंने भतीजी से छेड़छाड़ की। टोकने पर गाली गलौच की। आवाज सुनकर भतीजा बाहर आया। उसने समझाइश की तो एक युवक ने कॉलर पकड़ लिया। भतीजे ने उसके थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद तीनों युवक चले गए। हम परिवार के लोग अपने अपने काम पर लग गए। नीचे के पोर्शन में महिलाएं अपने काम में लगी थी। करीब 15 से 20 मिनट बाद गली के कुछ युवक इकट््ठा होकर आए। उनके हाथों में लाठी व सरिए थे। आते ही उन्होंने घर में पत्थर फेंकने शुरू किए। जिसमें उसकी भाभी, दो बहिन व भतीजी को चोट लगी। भाभी का सिर फट गया। गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में लाया गया। वो आईसीयू में भर्ती है।
डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि बच्ची घर के बाहर बाल सुखा रही थी। युवक ने कुछ कमेंट किया। जिस पर बच्ची के भाई ने युवक के चांटे मारे। युवक अपने परिजनों को बुलाकर लाया। दोनों पक्षों में हुए झगड़े में एक महिला घायल हुई। बयान लिए है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments