
-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। कोटा महोत्सव का भव्य आगाज शुक्रवार को उम्मेदसिंह स्टेडियम में किया जायेगा। इस महोत्सव के मद्देनजर कोटा के गढ पैलेस को भी रंगीन रौशनी से सजाया संवारा गया है।

गढ पैलेस कोटा का प्रमुख पर्यटन स्थल है और इसके म्यूजियम की अपनी विशेषता है। कोटा महोत्सव के तहत तीन दिन तक भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन रविवार को प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी स्कूल से गढ़ पैलेस तक हैरिटेज वॉक आयोजित किया जाएगा।

Advertisement