चेन्नई में दुर्गा पूजा की तैयारी, महानगर में आधे दर्जन जगहों पर होगा आयोजन

durga
photo courtesy dreamstime.com

-विष्णु देव मंडल-
(स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी)

चेन्नई। महानगर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। महानगर के आधे दर्जन से भी अधिक जगहों पर इस बार दुर्गा पूजा की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले दो साल कोरोना महामारी के कारण दुर्गापूजा महज औपचारिकता भर रह गई थी, लेकिन इस बार परिस्थिति माकूल होने के कारण कई जगह देवी दुर्गा के प्रतिमा स्थापित की जाएंगी।

विष्णु देव मंडल

48वां दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी
बहरहाल चेन्नई के हृदयस्थली टी नगर के ठक्कर बापा स्ट्रीट में दुर्गा की प्रतिमा को मूर्त रूप दिया जा रही है। पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुटे हैं। जो आगामी 26 सितंबर को सभी दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिष्ठित की जाएगी।
चेन्नई के चुलै स्थित टिंबर मार्केट में बिहार एसोसिएशन अपना 48वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव एसके धीर और मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले साल कोरोना प्रोटोकॉल के चलते उन्होंने मूर्ति का स्थापना नहीं की थी। मां दुर्गा कीे प्रतिमा कीे जगह तस्वीर पर ही पूजा किए थे और किसी तरह के सांस्कृतिक आयोजन आयोजित नहीं किए गए थे। लेकिन इस बार चूलै स्थित टिंबर मार्केट में बिहार एसोसिएशन अपना 48 वां दुर्गा पूजा आयोजित करेगा। दुर्गा पूजा समिति इस बार कई सांस्कृतिक आयोजित करेगी, जिनके मुख्य अतिथि धीरज कुमार (आईएएस )होंगे। मिली बिहार एसोसिएशन द्वारा संचालित दुर्गा पूजा में तमिलनाडु श्रम एवं कल्याण मंत्रालय के सचिव मोहम्मद नसीमउद्दीन भी शिरकत करेंगे।

16 वां दुर्गा पूजा महोत्सव

उत्तर चेन्नई के तंडियारपेट स्थित अय्यप्पा मंदिर में भी दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16 वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। वहां समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार पिछले साल किसी प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए थे क्योंकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी था। लेकिन इस बार परिस्थिति बदल गई है इसीलिए पूजा के पंडाल में नियमित पाठ, आरती के अलावा भजन -कीर्तन का भी प्रोग्राम रखा गया है,। सुंदरकांड पाठ वाचन का आयोजन किया जाएगा एवं माता की चौकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा एसके महल एमकेबी नगर में भी दुर्गा जी का प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक विधिवत पूजा – अर्चना और कई सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। उत्तर चेन्नई के माधवरम राजाजी स्टीट पुराने पोस्ट ऑफिस के पास दूसरी बार दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक पूजा-पाठ भजन, कीर्तन सुंदरकांड एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दुर्गा नारी शक्ति समाज का आयोजन

पुदुचेरी के जिप्मेर हॉस्पिटल के साथ नंबर गेट पर दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इसका आयोजन मां दुर्गा नारी शक्ति समाज करेंगी। आमतौर पर दुर्गा पूजा के आयोजन में पुरुषों की भागीदारी अधिक होती है लेकिन पांडिचेरी जी परमार हॉस्पिटल गेट पर हो रहे दुर्गा पूजा में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक है। यहां सेंथमिज थिरूमाना निलयम हॉल में दुर्गा पूजा की जा रही है जहां हजारों लोगों की जुटने की संभावना है। इसके अलावा सेदरापेट में भी दुर्गा पूजा के आयोजन की जा रही है!

शारदीय नवरात्र पर गरबा और डांडिया की धूम 

इस बार शारदीय नवरात्रा पर महानगर के हिंदी भाषी बहुल इलाकों मे खासकर साहुकारपेट, चुलै, पुरूषवाक्कम, पुझल आदि क्षेत्रों में प्रवासी राजस्थानी और गुजराती समाज द्वारा कई जगहों पर गरबा और डांडिया का भी आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments