राशिफल व पंचांग***25 सितम्बर, 2022

horoscope
photo courtsy depositphotos.com
 -राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
******************
मेष राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ सकता है।
वृषभ राशि : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
कर्क राशि : आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।
सिंह राशि : आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उ’च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।
कन्या राशि : आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।
तुला राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।
वृश्चिक राशि : आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अ’छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अ’छा मिलेगा। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।
धनु राशि : आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।
मकर राशि : आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप पर आलस हावी रहेगा।
कुम्भ राशि : दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।
मीन राशि : सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।
आज का पंचांग
************************
तिथि       अमावस्या     03:26 AM
नक्षत्र      उत्तरा फाल्गुनी  05:56 AM
करण       चतुष्पाद      03:24 PM
               नाग         03:26 AM
पक्ष          कृष्ण
योग         शुभ     09:04 AM
वार          रविवार
सूर्योदय    06:10 AM
सूर्यास्त     06:14 PM
चन्द्रमा      सिंह    11:22 AM
राहुकाल    04:44 – 06:14 PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास     अश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित     11:48 – 12:36 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
25 सितम्बर 2022 : सर्वपितृ श्राद्ध आज।
25 सितम्बर 2022 : अमावस्या आज।
25 सितम्बर 2022 : सामाजिक न्याय दिवस आज।
26 सितम्बर 2022 : शारदीय नवरात्र कल से प्रारंभ।
26 सितम्बर 2022 : श्री अग्रसेन जयंती कल।
-राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments