राशिफल व पंचांग***27 सितम्बर, मंगलवार

horoscope
photo courtsy depositphotos.com
-राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
******************
मेष राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर और बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।
वृषभ राशि : परिवारिक कार्यों में भागदौड़ बनी रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
मिथुन राशि : आप जो कुछ भी सोचते है, वह करते नहीं हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
कर्क राशि : अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता हैं।
सिंह राशि : दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
कन्या राशि : अपनी संगत बदलें आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
तुला राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है, गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अ’छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुम्भ राशि : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन राशि : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
आज का पंचांग
************************
तिथि       द्वितीया    02:30 AM
नक्षत्र       हस्त        06:17 AM
करण      बालव      02:53 PM
               कौलव    02:30 AM
पक्ष          शुक्ल
योग         ब्रह्म     06:43 AM
               एन्द्र     05:03 AM
वार          मंगलवार
सूर्योदय    06:11 AM
सूर्यास्त     06:12 PM
चन्द्रमा      कन्या    06:19 PM
राहुकाल    03:12 – 04:42 PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास     अश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित     11:48 – 12:36 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
27 सितम्बर 2022 : आज होगी माँ के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा।
27 सितम्बर 2022 : विश्व पर्यटन दिवस आज।
28 सितम्बर 2022 : कल होगी माँ के चन्द्रघण्टा स्वरूप की पूजा।
28 सितम्बर 2022 : रेबीज जागरूकता दिवस कल।
-राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments