हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतदान शुरू

412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

himachal
फोटो साभार सोशल मीडिया

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज शनिवार को सुबह 8 बजे धीमी गति से शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में राज्य के 55 लाख से अधिक मतदाता 68 विधानसभा क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार चौबीस महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार भाजपा ने 44 तथा कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 फीसदी मतदान हुआ था।
चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 7,884 मतदान दल बनाए गए। इसके लिए लगभग 50,000 मतदान कर्मचारी और लगभग 25,000 सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए। राज्य में कुल मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला मतदाता हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान 10 नवंबर को समाप्त हो गया था। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कुल 7,884 मतदान केंद्र हैं, जिनमें दूर-दराज के क्षेत्रों में तीन सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें से 789 संवेदनशील और 397 संवेदनशील बूथ हैं।इ लाहौल स्पीति जिले के स्पीति क्षेत्र के ताशीगंग, काजा में 15,256 फीट की ऊंचाई पर अपना सबसे ऊंचा बूथ स्थापित किया है, जहां 52 मतदाता हैं।

 

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments