कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित नही रहेगी

fule

-माँ सावित्री बाई फुले जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी में ली शपथ

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। भारत की प्रथम शिक्षिका माँ सावित्री बाई फुले को 192वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गणेश तालाब दादाबाड़ी में निजी विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों ने मां सावित्री बाई फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुई उनके सामाजिक सरोकार, शैक्षणिक संघर्ष के बारे में जानकारी प्रदान की।
सभी प्रभुद्जनों ने शपथ ली की घर घर शिक्षा की अलख जगाएंगे और वंचित बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए सम्पूर्ण प्रयास करेगे। अपने घर के आसपास कोई भी बालिका को शिक्षा दिलवाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। मां सावित्री बाई फुले द्वारा स्थापित प्रथम बालिका विद्यालय पुणे महाराष्ट्र की जर्जर हालत पर सर्व समाज द्वारा नाराजगी प्रकट और राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।

डॉ दुर्गाशंकर सैनी, पुरुषोत्तमअजमेरा, मेवा लाल बालंडिया, पार्षद कौशल्या सैनी, हेमंत सुमन, योगेश सुमन, भवानी शंकर सुमन, मोहन सैनी , जगदीश चंद्र सुमन, संतोष सुमन, सीमा मीणा, नरेंद्र नागर, राकेश खींची, लाल चंद, नरेंद्र मेघवाल, गुरु प्रकाश, सुभम सुमन, तुषार सैनी, एवम अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments