घोड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, उपचार के दौरान मौत

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में एक अड़ियल घोड़ी ने बुजुर्ग को कुचल दिया। घायल बुजुर्ग रामनारायण धाकड़ 78 पुत्र डालूराम निवासी सीसवाली जिला बारा कि बुधवार को एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सीसवाली थाना पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति रामनारायण धाकड़ सोमवार को अपने खलियान की ओर जा रहा था इसी दौरान कालूपुरा पुलिया के पास एक अड़ियल घोड़ी भागती हुई आई और बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पीड़ित परिजन बुजुर्ग को लेकर 12 अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा रेफर कर दिया गया था। पीड़ित बुजुर्ग का उपचार कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा था जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान बुजुर्ग रामनारायण धाकड़ की मौत हो गई।

सूचना पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted