चम्बल की महा आरती में बही धर्म की सरिता

chambal aarti

कोटा। कोटा महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार शाम को किशोर सागर की पाल पर आयोजित चंबल की महाआरती में धर्म की सरिता बही। बनारस से आए पंडित उमाकांत शास्त्री, आचार्य चूड़ामणि के साथ पंडितों के दल ने 108 दीपकों के साथ चंबल माता की भव्य आरती की। करीब एक घंटे तक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी तल्लीनता से सहभागिता की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ओपी बुनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कवेंद्र सिंह सागर, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, शहर बृजमोहन बैरवा, कोषाधिकारी डॉ लोकेंद्र सिंह, पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
श्रीराम पाण्डेय कोटा
श्रीराम पाण्डेय कोटा
3 years ago

चम्बल की लाख महाआरती उतारो, जब तक नालों से गिरने वाली गंदगी को नहीं रोका जाता है तब तक चम्बल मैया मैली ही रहेगी,