tree
तलवंडी के पार्क में कटे पेड़

-बृजेश विजयवर्गीय-
कोटा। कोटा शहर के पॉश इलाके तलवंडी के पार्क में पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने पेड काटे जाने का विरोध किया। ठेकेदार के लोग पेड छांटने के नाम पर इन्हें काटने का का काम करते हैं। छंटाई के नाम पर अप्रशिक्षित ठेका कर्मी इतना ज्यादा पेड काट देते हैं कि पेड का ठंूठ बनकर रह जाता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस बारे में मौन बना हुआ है।

छंटाई के नाम पर पेड़ काटे जाने का विरोध करते स्थानीय निवासी
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
श्रीराम पाण्डेय कोटा
श्रीराम पाण्डेय कोटा
3 years ago

कोटा शहर में पेड़ों की निहायत कमी है और जो पेड़ हैं इनकी मोटी डालियों की छंटाई करके ठूंठ में तब्दील किया जा रहा है कुछ समय पश्चात यह पेड़ सूख जायेंगे। पर्यावरण के साथ खिलवाड़,देश‌ में मानसून की असामयिक वारिस,अति वृष्टि,आना वृष्टि,सूखा, तापमान में वृद्धि को न्योता दिया जा रहा है। एक ओर वृक्षारोपण पर करोड़ों ख़र्च किए जा रहे हैं दूसरी ओर पेड़ों में कुल्हाड़ी चल रही है। यह कैसा विकास में जिसमें मनुष्य का दम घुट रहा है। ईंट सीमेंट के बाजार बनाकर हम आने वाली पीढ़ी के लिए दम घोंटू वातावरण पैदा कर रहे हैं।