नगर निगम प्रतिपक्ष के नेता विवेक राजवंशी और लव शर्मा परिवार सहित विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक बने

vhp

-रामबाबू मालव-

(प्रचार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद)

कोटा। विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी हितचिंतक अभियान के 13 वे दिन भी नेताओं और समाज सेवकों को समझाकर उन्हें पुरे परिवार सहित हितचिंतक बनाया गया। हितचिंतक अभियान में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ,दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति सहित सहित विभिन्न आयामों के संपूर्ण कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण की भावना से लगे हुए हैं। उनके द्वारा इस अभियान में आमजन व समाज के तमाम बुद्धिजीवी वर्ग और सभी तरह के ख्याति प्राप्त लोगों को जोड़ा जा रहा है। उक्त अभियान के माध्यम से कोटा शहर में 1,00,000 से अधिक हित चिंतक बनाये जाने का लक्ष्य लिया है उक्त अभियान 20 नवंबर तक चलेगा।

vhp 1

विहिप के प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा के नेतृत्व में मंत्री मोहन मालव, उपाध्यक्ष सुरेश मीणा, सह संयोजक राजू सुमन ,प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल ने नगर निगम दक्षिण के प्रतिपक्ष के नेता विवेक राजवंशी, उत्तर नगर निगम के प्रतिपक्ष के नेता लव शर्मा को परिवार सहित इस अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनाया गया। इनके अलावा टोली ने नगर निगम पार्षद धनराज चेची, योगेश वालिया, सोनू भील, अनिल ठाकुर, राष्ट्रीय कुश्ती रेसलर के पहलवान शुभम सैन हौसला प्रसाद शुक्ला, ओम प्रकाश गुप्ता राजेंद्र जैन,काजल किन्नर, व दीगोद बार के पूर्वअध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा को सपरिवार हित चिंतक बनाया। उन्हें बताया कि विहिप के प्रमुख उद्देश्य सेवा कार्यों द्वारा अधिकाधिक संख्या में समाज के कमजोर वर्ग को जोड़ना, तथा मुख्य रूप से हिंदू समाज मे सामाजिक समरसता के साथ साथ नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था करना है!इस अभियान को महानगर के हिंदू समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लगभग 40,000 हितचिंतक बनाये जा चुके है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments