बूंदी जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 की मौत

accident
photo courtesy istockphoto.com

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में कल देर रात वेन और कार के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कोटा लाकर भर्ती करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षैत्र के चांदा दंड गांव निवासी हंसराज मीणा की पत्नी रेखा (24) प्रसव के लिए हिंडोली क्षेत्र में स्थित अपने पीहर उमर गांव आई हुई थी और हाल ही में उसने उमर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। कल रात रेखा का पति हंसराज मीणा अपनी पत्नी, मां व नवजात शिशु के साथ एक वैन से उमरगांव से वापस चांदा दंड गांव लौट रहे थे जिसे पिंटू मीणा चला रहा था। रास्ते में हिंडोली थाना क्षेत्र के देवा खेड़ा-मनोहर गढ़ गांव के बीच उनकी वैन की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन चालक पिंटू मीणा और हंसराज की मां नंदू बाई (58), रेखा (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रेखा का पति हंसराज मीणा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे कल मध्य रात्रि बाद कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। हिंडोली थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments