भवानी मंडी को जिला बनाने के लिए नागरिक सेवा समिति ने मुख्यमंत्री व रामलुभाया कमेटी को भेजा पत्र

-भवँर सिंह कछवाहा-

भवानी मंडी। शहर की सामाजिक संस्था नागरिक सेवा समिति ने भवानी मंडी को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व रामलुभाया कमेटी को मांग पत्र भेजा। समिति के अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने बताया कि भवानी मंडी को जिला बनाने के लिए समिति की ओर से पर्याप्त दस्तावेज व नगर पालिका भवानी मंडी का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों राज्य में 19 नए जिले घोषित किए जबकि भवानी मंडी को जिला बनाने की मांग सन 2013 से चल रही है।

सन 2013 मई के दूसरे सप्ताह में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो आज भी मुख्यमंत्री है भवानी मंडी दौरे पर आए थे तब स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र बालाजी टाइम्स के विशेष सम्पादकीय में उनसे भवानी मंडी को जिला बनाने की मांग की गई थी। जैन ने बताया कि भवानी मंडी को जिला बनाने के लिए समिति के संरक्षक कृष्ण कुमार राठी,मुख्य सलाहकार भवँर सिंह कछवाहा ओर प्रमोद जैन पिंटू ने इस पर विशेष रिपोर्ट तैयार की है जिसे मुख्यमंत्री व रामलुभाया कमेटी को भेज दिया गया है। भवानी मंडी को जिला बनाने के लिए पिछले दिनों कोटा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा के नेतृत्व में भी ज्ञापन दिया गया था।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted