
कोटा। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के चित्रकला विभाग एवं IQ AC के संयुक्त तत्वावधान में पेपर मेसी की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पेपर मेसी का प्रशिक्षण देने हेतु डॉ.आशीष कुमार शृंगी एवं डॉ.रामदेव मीना में ,पेपर मेसी की प्राचीन परम्परा के प्रशिक्षण हेतु आए हैं. इस कार्यक्रम में राजकीय कला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा सोरल विभागाध्यक्ष डॉ.शलिनी भारती , डॉ सविता वर्मा , डॉ. सीमा चतुर्वेदी , डॉ.मनोज वर्मा , डॉ.बसंत बामनिया , डॉ.निधि विभागाध्यक्ष इतिहास ,डॉ.सुमन गुप्ता विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. ग़ुलाम रसूल खान इस कार्यशाला में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु उपस्थित हुए। प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

यह कार्यशाला 14 से 16 जनवरी 2023 तक चलेगी ,जिसमें विद्यार्थियों को पेपर मेसी से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में विभाग के पूर्व विद्यार्थियों ने भी बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

















