रिवर फ़्रंट के कामगारों ने चंबल माता की पूजा कर मनाई दीपावली

river majdoor

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के कोटा में निर्माण के अंतिम दौर में चल रहा चंबल रिवर फ्रंट के श्रमिकों-कामगारों एवं उनके परिवारजनों के लिए कोटा नगर विकास न्यास ने आज दीपावली के अवसर परnविशेष आयोजन किया। इस अवसर पर चंबल माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की गई।
नगर विकास न्यास की ओर से चंबल रिवर फ्रंट पर आयोजित इस दीपावली मिलन एवं अभिप्रेरणा समारोह में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल दीपावली उन श्रमिकों के बीच मनाने पहुंचे जो कोटा में विकसित किये जा रहे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट में अपनी बेजोड़ कारीगरी से खूबसूरती के रंग भर रहे है। इस मौके पर अमित धारीवाल ने सभी श्रमिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व व्यास सचिव राजेश जोशी, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित अधिकारियों ने चंबल माता की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की।
समारोह में अमित धारीवाल ने कहा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट बनने जा रहा है। इन सब कार्यों में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज दीपावली का मौका है जब भी देश के विभिन्न राज्यों से यहां आये श्रमिक यहाँ रिवर फ़्रंट पर कार्य कर रहे है। इनकी दीपावली भी सबकी तरह खास हो इसलिए इनके बीच आज सामूहिक रूप से दीपावली मनाई जा रही है। इस मौके पर यहां सचिव राजेश जोशी,मुख्य लेखाधिकारी टीपी मीणा, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं न्यास कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments